फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls came out in support of the teacher who was accused of molestation

Kaithal News: छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे शिक्षक के पक्ष में उतरीं छात्राएं

Tue, 29 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Girls came out in support of the teacher who was accused of molestation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के एक गांव स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे शिक्षक के पक्ष में सोमवार को कई अन्य छात्राएं सामने आईं। वे लघु सचिवालय पहुंचीं और एसपी से मिलकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की।

उनका दावा था कि लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और शिक्षक को फंसाया गया है। छात्राओं ने बताया कि आरोपी अध्यापक द्वारा ऐसा कोई अनुचित व्यवहार नहीं किया गया। उनका आरोप था कि स्कूल के ही कुछ अन्य शिक्षक उसके खिलाफ साजिश कर रहे हैं और छात्रा को मोहरा बनाकर केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और राजनीति कर रहे शिक्षकों पर भी कार्रवाई की मांग की।

यह है पूरा मामला: सरकारी स्कूल की एक नाबालिग छात्रा ने अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक पर 16 जुलाई को लैब में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, छात्रा ने कहा कि शिक्षक ने उसे लैब में गलत तरीके से छुआ और अशोभनीय व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपी शिक्षक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि छात्रा लैब में अश्लील वीडियो देख रही थी। जब उसे टोका गया और माता-पिता को बुलाने की बात कही गई, तो उसने धमकी दी कि देख लूंगी ।

आरोपों से नाराज शिक्षक का यह भी कहना है कि छात्रा ने बाद में माफी मांग ली थी और शिकायत भी वापस ले ली थी, लेकिन बाद में स्कूल के ही दो अन्य शिक्षकों ने छात्रा को भड़काया और दोबारा शिकायत दर्ज करवाई।



दोनों पक्षों के बीच हो चुकी पंचायत

इस मामले में पहले स्कूल स्तर पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी, लेकिन सुलह न होने पर छात्रा के परिजनों ने महिला थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed