{"_id":"6699acf10160acc09b0d04f9","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-dowry-death-kaithal-news-c-18-1-knl1004-433726-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Fri, 19 Jul 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत/कैथल। कलायत नगर के वार्ड नंबर-नौ में नवविवाहिता शिवानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने शिवानी की मौत के लिए उसके ससुराल पक्ष को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। कलायत पुलिस ने पिता महावीर की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
कलायत पुलिस में दी शिकायत में नरवाना निवासी महावीर ने बताया कि दो साल पूर्व उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की शादी कलायत निवासी संदीप पुत्र राजेंद्र के साथ की थी। क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिया। शुरू में करीब डेढ़ मास तक बेटी की ससुराल में सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन फिर शिवानी के ससुर राजेंद्र व सास निर्मला ने दहेज के नाम पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
बेटी के साथ हो रहे अन्याय के बारे में जब उन्हें पता चला तो वे अपनी बेटी को घर ले आए। उसके ससुराल वालों ने दहेज में आए सामान को बेच दिया और सामान की मांग करने लगे। नरवाना में 15 दिन बाद हुई पंचायत में ससुराल पक्ष ने माफी मांगी और शिवानी को घर लिवा ले गए। करीब एक मास बाद उन्होंने फिर उसके साथ मार-पिटाई शुरू कर दी। इस बार सास-ससुर के साथ पति और ननद ने भी उसके साथ मारपीट की और उसका मानसिक शोषण किया।
विज्ञापन
इसके चलते वे अपनी बेटी को फिर से नरवाना ले गए। पांच दिन पूर्व पंचायत में माफी मांग कर उसका पति संदीप उसे फिर से वापस ले आया।
बुधवार को संदीप ने उन्हें फोन पर बताया की शिवानी बेहोश है और उसे वे डाक्टर के पास लेकर जा रहे हैं। समाचार मिलते ही वे लोग तुरंत कलायत पहुंचे। वहां एंबुलेंस में वह मृत मिली। आरोप है कि हार्टअटैक से मौत की बात कही गई। वे उस एंबुलेंस को लेकर कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
महावीर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी के गले पर नीले निशान पड़े थे और उन्हें शक है कि उसकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने मिल कर मार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को मोर्चरी में रखवाया और गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव को उनके पिता के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ससुराल वालों में पति के साथ ससुर, सास और ननद के खिलाफ शिकायत दी गई है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की आगामी जांच में जुटी है।