फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girl died body found in a suitcase in Kaithal

Haryana Crime: सूटकेस में मिला युवती का शव, गले हुए थे कई अंग; पुलिस कर रही जांच

Tue, 30 Dec 2025 05:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 05:33 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या का मामला बताया है। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। वहीं, शरीर के कई अंग गल भी गए हैं। 

विज्ञापन
Girl died body found in a suitcase in Kaithal
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

मंगलवार दोपहर बाद सिलाखेड़ा रोड पर एक नीले रंग के सूटकेस में युवती का शव मिलने का मामला सामने आया है। सड़क से जा रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर डीएसपी वीरभान, सीआईए की टीमें व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन


30 साल बताई जा रही मृतका की उम्र 

शव की सूचना के बाद राहगीरों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई। हालांकि अभी तक युवती के शव की पहचान नहीं हुई है।  मृतका की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।  पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में रखा गया होगा। इसके बाद इसे ड्रेन में फेंका गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

पुलिस के मुताबिक, शव कई दिन पुराना लग रहा है। पानी में रहने के चलते शव फूल गई है और कुछ अंग गल भी गए हैं। अभी मौत के कारणों का पता भी नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के  सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed