{"_id":"668094baf02cc5f1280de089","slug":"girl-cheated-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-sending-her-to-america-kaithal-news-c-18-1-knl1004-420534-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवती को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवती को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये
Sun, 30 Jun 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
कैथल। युवती को अमेरिका भेजने के नाम पर चंडीगढ़ निवासी आरोपी ने उसके पिता से 10 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सनसिटी कैथल निवासी विनोद कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह अपनी बेटी शिवानी को अमेरिका भेजना चाहता था। उसकी पहचान चंडीगढ़ निवासी प्रिंस से हुई। जनवरी 2023 में प्रिंस ने शिवानी को अमेरिका भेजने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी चार महीने तक टाल-मटौल करता रहा, लेकिन उसकी बेटी को अमेरिका नहीं भेजा। जून 2023 में उसने कहा कि वह लड़की को अमेरिका नहीं भेज सकता और रुपये वापस कर देगा, लेकिन आज तक उसने कोई रुपया नहीं लौटाया।
विनोद कुमार ने शिकायत में बताया कि आरोपी अब रुपये मांगने पर आरोपी उसे धमकी देता है। कहता है जो करना है करो, वह रुपये वापस नहीं देगा।
जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद