{"_id":"6830c9aa4b9cb4c8910c3acf","slug":"girl-and-youth-died-in-accidents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-653765-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसों में बच्ची और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसों में बच्ची और युवक की मौत
Sat, 24 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो हादसों में बच्ची और युवक की जान चली गई। जींद रोड पर नए बस स्टैंड बाइपास के पास हुई दुर्घटना में दो वर्षीय बच्ची लवन्या की मौत हो गई।
हादसे में बाइक सवार परिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार पति-पत्नी को कम चोटें आई लेकिन बच्ची की जान चली गई। इस हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कैथल की बालाजी कॉलोनी निवासी परिवार बाइक से शीतला धाम दर्शन करने के लिए गया था। वापस घर आते समय जब वे शहर में जींद रोड पर नए बस स्टैंड बाइपास के पास पहुंचे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को साइड मार दी। जिससे बाइक रोड पर गिर गई। इस टक्कर में पति-पत्नी को कम चोटें आई, लेकिन दो साल की बच्ची लवन्या की मौत हो गई। पुलिस मामला की जांच कर रही है।
उधर, चंदलाना गांव में दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में एक कार चालक की मौत हो गई।
गांव चंदलाना के पवन कुमार ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब अनिल कुमार 22 मई 2025 को अपनी कार में सवार होकर गांव से जा रहा था तो एक अज्ञात कर चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए अनिल कुमार की कार में टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह से घायल अनिल कुमार ने मौके पर की दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।