{"_id":"6689dac18be44770d20c5154","slug":"gift-of-new-vegetable-market-soon-kaithal-news-c-18-1-knl1004-425467-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नई सब्जी मंडी की सौगात जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नई सब्जी मंडी की सौगात जल्द
Sun, 07 Jul 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
कमल बहल
कैथल। शहर के लोगों को जल्द ही नई सब्जी मंडी की सौगात मिलेगी। इसके बाद शहर के बीचों-बीच स्थित पुरानी सब्जी मंडी में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। शहर में 12 एकड़ में बनने वाली नई सब्जी मंडी के निर्माण को लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
हालांकि अभी तक इसका बजट नहीं जारी किया गया है। बजट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इस मंडी के निर्माण की घोषणा वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार की ओर से की गई थी। इससे पहले भाजपा के विधायक ने विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को कई बार उठाया था। गौरतलब है कि इस समय पुरानी सब्जी मंडी शहर के बीचों-बीच स्थित है। इस कारण पुरानी सब्जी मंडी में जाम का आलम रहता है।
विधानसभा सत्र के दौरान उठाए गए इस मुद्दे पर विधायक लीला राम का कहना था कि कैथल शहर में नई सब्जी मंडी बनाने की बहुत जरूरत है। क्योंकि मौजूदा सब्जी मंडी का इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला है और वहां पर किसानों व आमजन को बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पुरानी सब्जी मंडी में वाहन पार्किंग भी एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
शहर के दोनों तरफ से होगा प्रवेश ः कैथल से भाजपा विधायक लीला राम अनुसार नई सब्जी मंडी का निर्माण जिस जगह पर होगा, वहां पर शहर के दोनों तरफ से लोग इस मंडी में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही जिले के किसानों को भी इस मंडी के निर्माण से काफी फायदा पहुंचेगा. किसानों को अपने खेतों से सब्जी लेकर शहर की भीड़-भाड़ में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो सीधे बाहर ही सब्जी मंडी में प्रवेश कर सकेंगे। संवाद
किसानों के लिए बनेगा विश्राम स्थल
नई सब्जी मंडी में किसानों के लिए एक अलग से विश्राम स्थल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा नई सब्जी मंडी में तमाम मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा सब्जी मंडी में पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी।
नई सब्जी मंडी का जल्द ही निर्माण किया जाना चाहिए। दरअसल, इसमें अधिक जाम और भीड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। यह मंडी इतनी छोटी है की लोगों को यहां से कई बार जाम के कारण पैदल चलना भी दुर्भर हो जाता है। कई बार तो यहां सब्जी मंडी में इतनी भीड़ हो जाती है की लोगों को बाहर जाने का रास्ता नहीं मिलता। आढतियों का सामान लाने व ले जाने में बहुत समस्या आती है। इसलिए सरकार ये यह अपील है कि यहां से सब्जी मंडी जल्द बाहर शिफ्ट की जाए। -पारस मनचंदा, आढ़ती, सब्जी मंडी।