{"_id":"679fd2a926d8f4aa490acc4f","slug":"get-your-aadhar-card-updated-for-free-till-june-14-dc-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127329-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड 14 जूद तक नि:शुल्क अपडेट करवाएं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड 14 जूद तक नि:शुल्क अपडेट करवाएं : डीसी
Mon, 03 Feb 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और सरकार के निर्देशानुसार 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना आवश्यक है। ये जानकारी डीसी प्रीति ने दी। उन्होंने बताया कि यूआईडीएआई की ओर से आधार कार्ड को अपडेट करवाने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 कर दी गई है। अब 14 जून 2025 तक आधार कार्ड को नि:शुल्क अपडेट करवाया जा सकता है।
उन्होंने बताया नागरिक स्वयं भी वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया जा सकता है। डीसी प्रीति ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों ने पिछले 10 सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, वे अपने आधार कार्ड में समय रहते अपडेशन जरूर करवा लें, ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने व अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी व समस्या का सामना न करना पड़े। संवाद