फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Get e-KYC done, don't forget installment

ई-केवाईसी कराओ, नहीं भूल जाओ किस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Get e-KYC done, don't forget installment
11-कैथल। एक सीएससी सेंटर में केवाईसी करवाने पहुंचे किसान। - फोटो : Kaithal
कैथल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ लेने वाले 1.18 लाख लाभार्थियों में से करीब 55 हजार किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाई हैं। इस वजह से इन्हें 11वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है। विभाग ने ई केवाईसी अपडेट करवाने के लिए 30 जून तक का समय दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से 2019 में किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इसके तहत किसानों को हर वर्ष छह हजार रुपये विभाग की तरफ से खातों में डाले जाते है। एक किस्त में दो- दो हजार रुपये डाले जा रहे हैं। 10 किस्त अब तक किसानों के खाते में आ चुकी है। एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच पहली व एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच दूसरी किस्त जारी की जाती है। 11वीं किस्त 31 मई को जारी की गई है। इसमें केवल उन्हीं किसानों के खाते में किस्त को जारी किया गया है, जिनका केवाईसी अपडेट हो चुका है। विभाग ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ई- केवाईसी जरूरी किया हुआ है क्योंकि सरकार के पास कुछ फर्जीवाड़े की शिकायतें पहुंची थीं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि की ऐसे होगा ई-केवाईसी
किसान अटल सेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। ई-केवाईसी के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद दाईं ओर किसान कार्नर पर क्लिक करें। इसके बाद बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करना है। यहां पर आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी है। सम्मान निधि पोर्टल पर बायोमेट्रिक प्रमाण देना होगा। ओटीपी नंबर उनके आधार नंबर से लिंक मोबाइल पर आएगा। तब केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब- कब किसानों के खातों में आई है किस्त
किस्त - तिथि
पहली किस्त- फरवरी 2019
दूसरी किस्त- दो अप्रैल 2019
तीसरी किस्त- अगस्त 2019
चौथी किस्त- जनवरी 2020
पांचवी किस्त- एक अप्रैल 2020
छठी किस्त- एक अगस्त 2020
सातवीं किस्त- 25 दिसंबर 2020
आठवीं किस्त- 14 मई 2021
नौवी किस्त- नौ अगस्त 2021
10वीं किस्त- एक जनवरी 2022
11वीं किस्त- 31 मई 2022
किसान 30 जून तक ई केवाईसी करवा सकते हैं। फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए सरकार ने ई केवाईसी करवाना अनिवार्य किया है। जल्द से जल्द सभी किसान ई-केवाईसी करवा लें। भूमिहीन, आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी व पेंशनर स्कीम से बाहर फायदा नहीं उठा सकते हैं। मृतक लाभार्थियों की भी जानकारी मिल जाएगी।
कर्मचंद, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed