{"_id":"67a26d36177ef37c620e4ab3","slug":"get-28-crops-registered-on-the-portal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-574550-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोर्टल पर 28 तक करवाएं फसलों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोर्टल पर 28 तक करवाएं फसलों का पंजीकरण
Wed, 05 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 28 फरवरी तक अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। किसान अपने गांव में स्थित अटल सेवा केंद्रों के माध्यम पंजीकरण करने के साथ साथ स्वयं भी अपनी फसलों का पंजीकरण पोर्टल पर कर सकते हैं। फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने दी।
उन्होंने बताया कि डीसी प्रीति ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ कृषि उत्पादों को आसपास की मंडियों में बेचने के लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। डीसी ने कहा है कि सभी रबी फसलों (गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी, फल-फूल व सब्जियों इत्यादि) का 28 फरवरी तक किसान पंजीकरण जरूर करवा लें।
कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि जिले में रबी सीजन में लगभग चार लाख 96 हजार 600 एकड़ में फसल की बुवाई की जाती है, जिसमें अभी तक जिले में लगभग 65.23 प्रतिशत क्षेत्र में किसानों द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जो किसान समय पर अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवाएंगे, उन्हें अपनी फसल बेचने में
विज्ञापन
परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जल्द से जल्द फसलों को पोर्टल पर रजिस्टर करवाएं।
उन्होंने कहा कि इसके साथ किसानों से अपील है कि परिवार पहचान पत्र में यदि परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर अलग-अलग है, उसके परिवार पहचान पत्र पर उस मोबाइल नंबर को पहले दर्ज करवा लें ताकि पोर्टल पर पंजीकरण हो सके और स्कीमों का लाभ ले सके, क्योंकि कृषि यंत्रों पर, धान की बिजाई, यूजीपीएल, एमएसपी व सीआरएम स्कीमों का लाभ लेने के लिए फसल का पंजीकरण पोर्टल पर होना अनिवार्य है।