फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   geeta jaynti festival

इस बार हर जिले में मनेगा गीता जयंती उत्सव

Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
हर साल कुरुक्षेत्र में मनाया जाने वाला गीता जयंती उत्सव इस बार सभी जिलों में मनाया जाएगा। गीता का संदेश प्रदेश के सभी 21 जिलों में दिया जाएगा जिसके लिए सरकार द्वारा सभी जिलों के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। कैथल जिले के लिए यह एक महत्वपूर्ण फैसला है क्योंकि महाभारतकालीन अधिकतर तीर्थ कैथल जिले में स्थित हैं।
विज्ञापन


अब तक केवल कुरुक्षेत्र में मनाया जाता था गीता जयंती उत्सव : अब तक केवल गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में ही गीता जयंती उत्सव मनाया जाता है जिसमें देश भर से कलाकार पहुंचकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं तथा देश की विविधता भरी संस्कृति के दर्शन करवाते हैं। प्रदेश भर से कला प्रेमी इस उत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। हर साल यह उत्सव अपनी अमिट छाप छोड़ जाता है।
विज्ञापन


महाभारत युद्ध की असली युद्धस्थली कैथल थी उपेक्षित
कुरुक्षेत्र की 48 कोस की भूमि में सबसे ज्यादा इलाका कैथल जिले में आता है। यहां महाभारतकालीन 51 से अधिक तीर्थ हैं। जिनके नाम भी महाभारत के युद्ध के पात्रों एवं घटनाओं के नाम से रखे गए हैं। कई इतिहासकार तो जिले के गांव सेरहधा को महाभारत युद्ध का केंद्र बिंदु भी बताते हैं लेकिन कुरुक्षेत्र में इस संबंध में ज्यादा विकास होने के कारण कैथल उपेक्षित ही रहा है। कुछ साल को छोड़कर गीता जयंती के अवसर पर यहां कभी कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ। जिस कारण यहां के लोगों को भी गीता जयंती उत्सव देखने के लिए कुरुक्षेत्र जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलास्तर पर होंगे कार्यक्रम
सरकार के निर्णय के अनुसार इस बार सभी जिलों में गीता जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए सभी जिलों को बजट भी बांटा गया है। इस फैसले से ज्यादा संख्या में युवाओं को इस आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा गीता का संदेश ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगा।


सरकार के निर्देश आए हैं कि इस बार जिलास्तर पर गीता जयंती उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए 10 लाख रुपये की राशि भी आवंटित हुई है। कार्यक्रम की तैयारियां की जाएंगी। फिलहाल प्लानिंग की जा रही है कि इस उत्सव में किस-किस कार्यक्रम को शामिल किया जाए। कैथल की ऐतिहासिक दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण निर्णय है।
डीसी, केएम पांडुरंग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed