फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Geeta Jayanti started in Kuru Bhoomi

कुरु भूमि में हुआ गीता जयंती का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti started in Kuru Bhoomi
Geeta Jayanti started in Kuru Bhoomi - फोटो : Kaithal
कैथल। कुरुभूमि में सबसे अधिक एरिया वाले कैथल जिले में रविवार को गीता जयंती महोत्सव का आगाज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। सांसद नायब सैनी व विधायक लीला राम ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हवन के बीच भाई उदय सिंह किले के प्रांगण में इसकी शुरुआत की। कैथल जिले में महाभारत काल की 48 कोस की परिधि में सबसे अधिक एरिया स्थित है। साथ ही यहां पर महाभारतकालीन करीब 51 तीर्थ हैं।
विज्ञापन

भाई उदय सिंह किले के प्रांगण में भव्य ढंग से सजाए गए पंडाल में हवन से गीता जयंती की शुरुआत की गई। जिसमें सांसद नायब सैनी व विधायक लीला राम ने हवन में आहुति डाली। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ नारियल तोड़कर किया और श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा लगाए गए आध्यात्मिक पंडाल में ज्योति प्रज्ज्वलित की। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि 48 कोस में स्थित तीर्थों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता के सार को देश के साथ-साथ विदेश तक पहुंचाने का काम किया है। विधायक लीला राम ने कहा कि कुरुक्षेत्र गीता की जन्म स्थली है। हरियाणा सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए वर्ष 2016 से जिला स्तर भी गीता जयंती समारोह मनाने के कार्यक्रम शुरू किए। सीएम मनोहर लाल संस्कृति में समाहित आदर्शों और संस्कारों को सहेजकर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सांसद और विधायक को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गीता जयंती समारोह के नोडल अधिकारी सुरेश राविश, सीटीएम अमित कुमार, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीडीए डॉ. कर्मचंद, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, ईओ कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी हिमांशु लाटका, रेडक्रास सोसायटी के सचिव रामजी लाल, डॉ. गौरव पूनिया, डॉ. दिनेश पाठक, पंडित मनोज शर्मा, मुकेश जैन, हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, नरेश मित्तल, सुभाष शर्मा, गोपाल सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम में हवन की व्यवस्था डॉ. मनोज शर्मा द्वारा करवाई गई। आचार्य रामकुमार शर्मा, राधेश्याम, मुकेश, राजेश, विनायक, शुभम सहित समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य विद्वान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed