{"_id":"584c47574f1c1be15944bc43","slug":"geeta-jayanti-shobha-yatra-cultural-programme-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा शहर
ब्यूरो कैथल
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता जयंती समारोह के तीसरे दिन पूरा शहर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। प्रशासन द्वारा विधिवत रुप से मंत्रोच्चारण के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे श्रम एवं रोजगार, खनन एवं भूगर्भ राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने माता गेट से हरी झंडी दिखाई। उन्होंने श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा निकाली गई गीता की झांकी में सवार होकर गीता प्रार्थना की। शोभा यात्रा में धार्मिक समितियों व विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई तथा 150 महिलाएं शामिल हुईं। विभिन्न विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं ने गीता के श्लोकों का उच्चारण किया तथा गीता के श्लोकों से युक्त तख्तियों के माध्यम से नगर वासियों को गीता के अमर संदेश से अवगत करवाया।
शोभायात्रा में सबसे आगे घुड़सवार साधु-संत, साइकिल क्लब सदस्य, फिर सिर पर कलश लिए महिलाएं, उसके छात्राएं, मोर का रुप धरे कलाकार, भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी, गोपियों का रुप धरे श्रद्धालु, श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की झांकी, बर्फानी सेवा मंडल द्वारा शिव महिमा, इस्कान प्रचार समिति द्वारा भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा, बलराम व श्रीकृष्ण से युक्त शोभा यात्रा, श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति द्वारा शिव पार्वती संवाद, श्री मोर बिहारी कृष्ण सेवा समिति, श्री श्याम शरणम खाटु श्याम मंदिर सहित विभिन्न संस्थाओं की आकर्षक झांकियां के अलावा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली ब्याज माफी योजना व स्वैच्छिक योजना घोषणा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश एवं वन विभाग द्वारा कृषि वानिकी, वन्य जीव जन्तु, हर घर हरियाली योजना, ग्लोबल वार्मिंग तथा छिन्न-भिन्न होती ऑजोन परत के बारे में लोगों को झांकियों के माध्यम से जागरूक किया गया। नगर शोभा यात्रा में बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहे।
इन मार्गो से निकाली भव्य शोभायात्रा- नगर शोभा यात्रा माता गेट से शुरू होकर सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पेहवा चौक से होती हुई भाई उदय सिंह किला पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
शुभारंभ अवसर पर मंत्री नायब सैनी ने कहा कि गीता मार्ग से भटकने वाले लोगों को स्पष्ट मार्ग दिखाने में समर्थ है। यह पवित्र ग्रंथ सर्व मानव जाति का पथ प्रदर्शक है। इस भव्य शोभा यात्रा की अगुवाई पंच प्यारों ने की। यात्रा के आगे एवं पीछे सफाई कर्मी द्वारा लगातार सफाई की गई। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 5152 वर्ष पूर्व महाभारत युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र में मोह ग्रस्त अुर्जन को गीता का अमर संदेश दिया था। उन्होंने प्रदेश वासियों को गीता जयंती महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीता एक पवित्र ग्रंथ ही नही, बल्कि यह जीने की एक पद्धति तथा जीने का आधार भी है।
इस अवसर पर डीसी संजय जून, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम ओमप्रकाश, सीटीएम विरेंद्र सांगवान, नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, राव सुरेंद्र सिंह, अरूण सर्राफ, श्याम सुंदर बंसल, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, नरेश मित्तल, सतीश राजपाल, दिनेश पाठक, सुषम कपूर, रामकिशन अरोड़ा, संजय गर्ग, सूरजीत कपूर, अजय, अश्वनी खुराना, अशोक सैनी, अमित कुमार, डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही, सुरेश गुलशन, डीईओ निर्मल तनेजा, महेंद्र लुथरा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा साधु समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
16 सांस्कृतिक टीमों ने गीता सार व ग्रामीण सांस्कृतिक झलक दिखाकर छोड़ी छाप
उधर, जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार सांय सांस्कृतिक संध्या में 16 सांस्कृतिक टीमों के कलाकारों ने गीता सार से तथा ग्रामीण आंचल के परिदृश्य को प्रदर्शित करते सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। इन कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण रासलीला, हरियाणवी नृत्य, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, नृत्यावलियां के माध्यम से गीता के अमर संदेश तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का मार्मिक संदेश दिया। सभी दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया तथा तालियां बजाकर कलाकारों का हौंसला बढ़ाया।
डीसी संजय जून ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से करते हुए गीता पूजन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम मनदीप कौरघ एवं ओमप्रकाश, नगराधीश विरेंद्र सांगवान, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक हरिश, जिला राजस्व अधिकारी सुभाष महत्ता, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डा. जितेंद्र अहलावत, परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार के साथ बार-बार पहुंचकर कलाकारों को प्रशंसा पत्र वितरित किए तथा उन्हें आशीर्वाद दिया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से किया गया। बात्ता गांव स्थित विद्यालय के विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या विषय पर मार्मिक संदेश से परिपूर्ण समूह नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।