फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   gave ration to 22547 by token

2 हजार 547 परिवारों को डिस्ट्रेस टोकन देकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
gave ration to 22547 by token
कैथल। डीसी सुजान सिंह ने कहा कि कैथल जिला में अब तक करीब 22 हजार 547 डिस्ट्रेस राशन टोकन के माध्यम से व्यक्तियों को निशुल्क गेहूं व दाल पहुंचाने के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से गरीब व जरूरतमंद लोगों सहित प्रवासी श्रमिकों को मई व जून माह 2020 के लिए डिस्ट्रेस राशन टोकन जारी किए जा रहे हैं। टोकन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों व व्यक्तियों को पांच किलो गेहूं प्रति व्यक्ति व एक किलो दाल प्रति परिवार प्रति माह निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की ओर से जारी किए गए निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि 1435 परिवार जिनके द्वारा गरीबी रेखा से नीचे अर्थात बीपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन किया हुआ है। वे जिला स्तरीय कमेटी द्वारा वेरिफाइड किए जा चुके हैं। बीपीएल कार्ड अभी जारी नहीं हुआ है, साथ ही 13 हजार 251 मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत जिनकों पूर्व में एपीएल कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा गठित लोकल कमेटी द्वारा किए गए सर्वे उपरांत चयनित 7861 परिवार, व्यक्तियों की सूची, की श्रेणियों के परिवारों अथवा व्यक्तियों को ही डिस्ट्रेस राशन टोकन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को पूरी गंभीरता से कार्य करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से एएवाई, बीपीएल व ओपीएच कैटेगिरी को भी गेहूं, दाल, सरसों का तेल, चीनी व नमक नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि अप्रैल माह में चीका, ढांड, कैथल, कलायत, पूंडरी, राजौंद व सीवन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 27 हजार 611 क्विंटल गेहूं, एक हजार 174 क्विंटल दाल, 579 क्विंटल नमक वितरित किया गया। इसी माह में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इन क्षेत्रों में 30 हजार 48 क्विंटल गेहूं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 580 क्विंटल चीनी तथा एक लाख 17 हजार 127 लीटर सरसों का तेल आवंटित किया गया। उन्होंने बताया कि मई माह में चीका, ढांड, कैथल, कलायत, पूंडरी, राजौंद व सीवन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 27 हजार 943 क्विंटल गेहूं, 1 हजार 228 क्विंटल दाल, 599 क्विंटल नमक वितरित किया जा रहा है। इसी माह में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इन क्षेत्रों में 28 हजार 687 क्विंटल गेहूं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 598 क्विंटल चीनी व एक लाख तीन हजार 777 लीटर सरसों का तेल आवंटित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed