फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gaurav has already filed a case of robbery twice

पहले भी दो बार लूट की वारदात बताते हुए एफआईआर दर्ज करवा चुका है पीड़ित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gaurav has already filed a case of robbery twice
कैथल। गुहला-चीका में जिस ग्राहक सेवा केंद्र के साथ लूट की वारदात हुई है, उसका विश्वास करने में पुलिस को कई घंटे लगे। इसका बड़ा कारण यह है कि खुद को पीड़ित बताने वाला गौरव पहले भी दो बार लूट की वारदात का केस दर्ज करवा चुका है। इसमें एक मामले में तो वह खुद ही मास्टरमाइंड भी था। एक मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन

चीका के बैंक मित्र गौरव जिंदल ने केस दर्ज करवाया है कि शुक्रवार की रात पिस्टल से धमकाकर उससे 2.31 लाख रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को सुबह केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी वह लूट की दो शिकायतें दर्ज करवा चुका है। पहली शिकायत 11 जून 2021 को चीका थाने में दर्ज करवाई गई थी। मगर जांच में पता चला कि बैंक मित्र गौरव ने ही दो दोस्तों के साथ मिलकर सरकारी पैसा हड़पने की नीयत से लूट की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने जांच के बाद बताया था कि बैंक मित्र ने सरकारी पैसा हड़पने की नीयत से अपने दोस्तों के साथ लूट की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड बैंक मित्र समेत उसके दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया था। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में ही लूट की बात कहने वाले गौरव की बातों पर शक हुआ था। इस मामले में गौरव ने गुहला चीका थाने में शिकायत दी थी कि 11 जून 2021 को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर से नौ लाख 80 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना के बाद बैंक सहित आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने के बाद तत्कालीन एसपी लोकेंद्र सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बाद में जांच में सामने आया कि उसकी लूट की बात मनगढ़ंत थी। दूसरी शिकायत में गौरव ने बताया था कि 23 मार्च 2022 को रात नौ बजे सीएससी बंद कर स्कूटी से घर जा रहा था। बिजली बोर्ड चीका के पास काले रंग की गाड़ी में आए चार युवकों ने उसे रोक कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। बाद में वे उसकी स्कूटी भी ले गए। इसके बाद उसे कुछ दूरी पर छोड़ दिया। बाद में पता चला कि लूटेरे उसकी स्कूटी में से 2.75 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि शिकायतकर्ता पहले दो मामले लूट के दर्ज करवा चुका है। एक मामले में खुद शिकायतकर्ता ही आरोपी निकला है। दूसरे मामले की अभी जांच चल रही है। तीसरे मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed