फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   gas cylender, rate increase, people, kaithal

लगातार दूसरे महीने घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों ने लोगों की तोड़ी कमर

Thu, 02 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Thu, 02 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
gas cylender, rate increase, people, kaithal
एजेंसी पर गैस के लिए पर्ची कटवाते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकार द्वारा लगातार दूसरे महीने गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी इजाफा किया गया है। पिछले महीने गैस सिलेंडर में 66 रुपये की वृद्धि के बाद अब फरवरी माह की समाप्ति पर 86.50 रुपये की भारी वृद्धि की गई है। जिस कारण दो माह में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 595 रुपये से बढ़कर 747 रुपये जा पहुंची है। एक मार्च को गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को कीमतें पता लगने पर भारी झटका लगा। इस बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 149.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन


पार्षद वीरेंद्र बिल्लू ने कहा कि सुबह जब लोग गैस सिलेंडर लेने पहुंचे तो उनसे 661 की बजाए 747 रुपये देने को कहा गया। जिस कारण लोगों को बड़ा झटका लगा। पिछले महीने ही तो कीमतें बढ़ीं थीं। बाद में पता चला कि सिलेंडर की कीमतें 86.50 रुपये बढ़ गई हैं। सरकार को इतनी वृद्धि नहीं करनी चाहिए। भले ही बाद में सब्सिडी की राशि उनके खाते में आ जाती हो, लेकिन एक बार तो उन्हें पूरे पैसे देने होते हैं।
विज्ञापन


चंदाना गेट निवासी मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार को ऐसे फैसले नहीं लेने चाहिए जिससे जनता पर बोझ पड़े। गरीब आदमी को पहले पूरे पैसे देने पड़ते हैं। बाद में उसे बैंकों से सब्सिडी की मामूली राशि हासिल करने के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह शादियों में बढ़ेगा बोझ
इस समय कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण शादियों के सीजन में लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हलवाई सतपाल का कहना है कि आजकल शादियों में सिलेंडरों की काफी खपत है। एकदम से 149.50 रुपये की वृद्धि का इस पर बुरा असर पड़ेगा। लोगों को अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ेगी।

पृथ्वी गैस एजेंसी प्रभारी पप्पू चहल व इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर चंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि एक मार्च को कीमतें रिवाइज होने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 747 रुपये हो गई। इसमें इस बार 86.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। कॉमर्शियल सिलेंडर 1268 रुपये में मिल रहा था अब 19 किलो यह सिलेंडर 1417.50 रुपये में मिलेगा। जिस तरह से कीमतें बढ़ी हैं उसी तरह से सब्सिडी की राशि भी बढ़ गई है। इस बार 312 रुपये की राशि प्रति सिलेंडर के हिसाब से खाते मेें आएगी। पिछले महीने यह 218 रुपये सब्सिडी आई थी। सब्सिडी मिलने के बाद घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 436 रुपये देने पड़ते हैं।


कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण बढ़ी हैं कीमतें
बताया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का ही असर है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे माह इतनी बड़ी बढ़ोत्तरी की गई है।

जिले में हैं 1 लाख 90 हजार कनेक्शन
पूरे जिले में 14 गैस एजेंसी हैं जिनमें कुल 1 लाख 90 हजार गैस कनेक्शन हैं। इनके माध्यम से एक दिन में जिले में लगभग 2500 गैस सिलेंडरों की खपत होती है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में प्रभारी विक्रमदत्त शर्मा का कहना है कि हर माह पेट्रोल व डीजल की कीमतों की समीक्षा होती है। इस बार भी कीमतें बढ़ी हैं। उपभोक्ताओं को केवल सिलेंडर लेते समय पूरे पैसे देने होंगे। बढ़ी हुई कीमतों के हिसाब से उनके खाते में सब्सिडी की राशि आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed