फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Garjini Asha workers strike

Kaithal News: गरजीं आशा वर्कर, हड़ताल

Wed, 09 Aug 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Garjini Asha workers strike
कैथल। प्रदेशभर में मंगलवार से आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा वर्करों ने मंगलवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है। इसी के चलते कैथल में लघु सचिवालय में जिलेभर की आशा वर्कर सुषमा जडोला की अध्यक्षता में हड़ताल पर बैठी। झज्जर से आई अनिता ने कहा कि मानदेय बढ़ाने व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर आशा वर्कर सड़कों पर उतर रही हैं। कई महीनों से मानदेय बकाया है। वहीं कोरोना पीरियड में जान जोखिम में डालकर किए गए कार्य का भी अभी तक पैसा नहीं मिला है। इसके विरोध में सैकड़ों आशा वर्कर नौ व 10 अगस्त को भी हड़ताल पर रहेगी। वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन को तेज करेंगी।
विज्ञापन


आशा वर्करों ने कहा कि वर्ष 2018 के बाद आशा वर्करों के काम में कई गुणा बढ़ोतरी हो चुकी है परंतु पांच साल से मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। आशा वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए और इन्हें 26 हजार न्यूनतम वेतन दिया जाए। आशा वर्करों को पक्का किया जाए। आठ एक्टिविटी के काटे गए 50 प्रतिशत को तुरंत वापस लिया जाए। मुख्यमंत्री की तरफ से घोषित सात हजार रुपये तुरंत जारी किए जाए। सेवानिवृत्त की आयु 65 वर्ष की जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर कविता, रीना, प्रकाशो, चरणजीत कौर, रीना, सुमन, आशा, कविता, प्रवेश, मेनका, नरेश, सुरेंद्र, जीतो, सीटू जिला प्रधान बसाऊ राम, जिला सचिव नरेश रोहेड़ा, कैशियर जयप्रकाश शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान शिवचरण, जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश हरित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed