फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Garbage blocked the way to the grain market in Kalayat

Kaithal News: कलायत में अनाज मंडी जाने वाला मार्ग कूड़े से अवरुद्ध

Tue, 25 Apr 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Garbage blocked the way to the grain market in Kalayat
कलायत। कलायत में डोर-टू-डोर एजेंसी के कूड़ा-करकट का उठान और निस्तारण करने की बजाय चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग के संपर्क मार्ग को डंपिंग यार्ड में तब्दील कर दिया है। इस प्रकार डंपिंग यार्ड कचरे में गुम होकर रह गया है। समय पर कचरे का निपटान न करने के कारण पिछले कई दिनों से ये हालात बने हैं। स्थिति इस कदर खराब है कि कलायत अनाज मंडी-पिंजूपुरा मार्ग पर कूड़ा-करकट डालकर एजेंसी ने मार्ग को बंद कर दिया है। डंपिंग यार्ड के अंदर कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हैं। शेड और गीले-सूखे कचरे के निर्धारित स्थल की पहचान नहीं हो पा रही। इन परिस्थितियों में कभी भी पूरे क्षेत्र के साथ-साथ अनाज मंडी और साथ सटे शिक्षण संस्थानों को संक्रमण अपनी चपेट में ले सकता है।
विज्ञापन


प्रतिदिन डंपिंग यार्ड की सफाई का है नियम
केंद्र एवं राज्य सरकार की स्वच्छता नीति के अनुसार डोर-टू-डोर एजेंसी को प्रतिदिन घर-घर से कचरा एकत्रित करने के साथ-साथ इसके निपटान के आदेश हैं। प्रतिदिन डंपिंग यार्ड को कचरे से खाली करते हुए इसकी सफाई जरूरी है, लेकिन कलायत शहर में जिस प्रकार एजेंसी ने व्यवस्था को चौपट किया है, वह स्वच्छता मानदंडों की अवहेलना के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण का बड़ा कारण बना है। इसको लेकर विश्वकर्मा संगठन के युवा नेता प्रीत जगदेव की अगुवाई में विभिन्न समाज सेवी संगठनों की बैठक हुई। इसमें सरकार और जिला प्रशासन से एजेंसी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कलायत एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आज ही उनके संज्ञान में डंपिंग यार्ड के बाहर सड़क पर कचरा डालने का मामला आया है। नगर पालिका अधिकारियों से इस संदर्भ में बात कर अविलंब समस्या का निवारण किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच करवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed