{"_id":"64f24b58e77783846a0cd9db","slug":"ganga-of-development-flows-in-kolekhan-village-of-kalayat-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-4002-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत के कोलेखां गांव में बही विकास की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत के कोलेखां गांव में बही विकास की गंगा
Sat, 02 Sep 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
कलायत। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने उपमंडल के गांव कोलेखां में शुक्रवार को 36 करोड़ 19 लाख 79 हजार रुपये की दो विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद नायब सिंह सैनी रहे।
शुरू हुई परियोजनाओं में सात गांवों शिमला, पिंजुपुरा, खेडी लांबा, ढुंढवा, कोलेखां, खरक पांडवा व रामगढ़ पांडवा के लिए नहरी जल परियोजना व कलायत एसटीपी से अमीन ड्रेन तक उपचारित जल को लेकर जाने के लिए पाइप लाइन बिछाने की परियोजना शामिल हैं।
इस मौके पर राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि इन सात गांवों में जलघर बने हुए हैं। पानी सप्लाई के लिए लाइन बिछी हुई है लेकिन पानी नहीं है। इन गांवों में पीने के पानी की कमी को दूर करना है नरवाना स्थित ढाकल हैड से इन गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने की योजना को तैयार किया गया है। परियोजना में साढे 36 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस काम के पूरा होने के बाद इन सात गांवों की 40 हजार आबादी को फायदा होगा। कलायत एसटीपी से अमीन ड्रेन तक 17 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पाइप लाइन के साथ-साथ दो पंप सेट और एक डिस्पोजल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे सांसद नायब सिंह सैनी व राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कोलेखां को विकास कार्यों के लिए 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में कोलेखां सरपंच सज्जन कुमार, पिंजुपुरा सरपंच राजेंद्र, खेड़ी लांबा सरपंच सोनू राम, शिमला सरपंच रामचंद्र, ढुंढवा सरपंच सुरेंद्र, खरक पांडवा सरपंच सुरेश, रामगढ़ पांडवा सरपंच अशोक कुमार, जुलानीखेड़ा सरपंच नरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित, जिला
पार्षद प्रतिनिधि बिजेंद्र कोलेखां व ग्रामीण मौजूद रहे।