{"_id":"627974e343fc0620614eb491","slug":"gang-member-arrested-for-stealing-transformer-s-uniform-kaithal-news-knl1076476200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर का समान चुराने वाले गिरोह का सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर का समान चुराने वाले गिरोह का सदस्य काबू
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने ट्रांसफार्मर का सामान चुराने वाले एक शातिर चोर को काबू किया है। एक दिन पुलिस रिमांड के बाद आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि थाना गुहला प्रभारी रमेशचंद की अगुवाई में एएसआई सुखदेव सिंह की टीम ने माता गुजरी चौक खरकां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान 50 वर्षीय खनौरी जिला पटियाला निवासी बलवान के रूप में हुई। इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ तरसेम सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पूछताछ में छह अलग-अलग जगहों पर ट्रांसफार्मरों को तोड़कर ताबे का तार चोरी करने की वारदातें सुलझाई गई हैं। इससे पहले भी इन मामलों में गुहला पुलिस ने आरोपी पालाराम निवासी खनौरी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी बलवान उपरोक्त को रविवार को न्यायालय में पेश करके एक दिन पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया कि वह पहले संगरुर पंजाब में ट्रांसफार्मर की फैक्टरी पीटीएल में नौकरी करता था। बलवान ने नौकरी छोड़कर गांव बनारसी में ट्रांसफार्मर ठीक करने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ट्रांसफार्मर चोरी करनी शुरू कर दी। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से सभी वारदातों की 60 किलो तांबा की तार रिकवर की गई।