फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ganesh, statue, minor, kaithal

काकोत नहर में हुआ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन

Mon, 12 Sep 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 12 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
ganesh, statue, minor, kaithal
भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कई श्रद्धालु संगठनों ने भगवान श्रीगणेश की वंदना करते हुए शहर में शोभा यात्राएं निकाली। इसके बाद काकौत नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्री नैना देवी जागरण सेवा मंडल द्वारा संचालक हन्नी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा भाद्व मास की चतुर्थी को प्रतिमा की स्थापना की गई थी। उधर इस मौके सैकड़ों श्रद्धालु डी जे की धुन पर जमकर नाचे और भगवान के भजनों में लीन हो गये।
विज्ञापन


वहीं सिद्धि विनायक मंडल की और से दूसरे गणेशोत्सव पर स्थापित की गई श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तु जल्दी आ.. के जयघोष के साथ नाचते गाते और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते भाग लिया। यह शोभा यात्रा प्रताप गेट, डोगरा गेट, सीवन गेट, माता गेट, कोठी गेट से नगर परिषद चौक पर पंहुची। जहां से बड़े वाहनों में बैठकर श्रद्धालु पिहोवा चौक, करनाल रोड से होते यह शोभा यात्रा काकोत नहर पर पंहुची और मूति विसर्जित की गई। इस मौके पर मंडल के सदस्यों के द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रधान कृष्ण सुखिजा, डा. श्याम साहनी, कृष्ण नारंग, अश्वनी चुघ, बिटटू, अनिल चावला, दर्शन सिंह, अभिमन्यू साहनी, कृष्ण कुकरेजा, हिमांशु चावला, वरूण चावला, नरेश सलुजा, रमित शर्मा, सजंय कक्क्ड़, अजीत गुलाटी, विवेक शील, साहील वधवा, सहित मंडल के सभी सदस्य व महिला सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed