फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   gandhi jayanti, shastri jayanti, people celebrated, kaithal

जिले भर में धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती,प्रशासन को नहीं आई राष्ट्रपिता की याद

Sun, 02 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 02 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti, shastri jayanti, people celebrated, kaithal
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज सेवी संस्थाओं सहित राजनीतिक दलों ने महात्मा गांधी को याद कर उन्हें नमन किया। लेकिन जवाहर पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा प्रशासिनक अधिकारियों व सत्ताधारी दल के नेताओं का इंतजार करती रह गई। लेकिन कोई उन्हें नमन करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


कई संगठनों ने आयोजित किए कार्यक्रम
वन विभाग व मंडल कार्यालय में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मंडल अधिकारी रघुबीर सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया गया। वन मंडल अधिकारी ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर सभी वन मंडल कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


श्री हरि शरणम सेवा संघ ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य कैंप
श्री हरि शरणम सेवा संघ फ्री डिस्पेंसरी के सौजन्य से हनुमान वाटिका में एक निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ समाजसेवी व भाजपा नेता पाला राम सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैंप में शुगर, रक्तचाप, बी.पी., बुखार के 82 रोगियों के स्वास्थ्य की डा. राजकुमार महाशय व डा. विजय कुमार ने जांच की। इस मौके पर अपने संबोधन में पाला राम सैनी ने कहा कि संस्था द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर निरंतर आयोजित किए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य कैंपों से लोगों को लाभ मिलेगा और यह एक सराहनीय कार्य है। इस मौके पर संस्था के प्रधान संजीव सिंगला, सदस्य दीपक गर्ग, ईश्वर गोयल, दिनेश शर्मा, सोनू बंसल, प्रेमचंद कल्याण, नतीश शर्मा, राघव शर्मा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ह्यूमन राइट एंड एंटी करप्शन द्वारा कार्यक्रम
कैथल। ह्यूमन राइट एंड एंटी करप्शन फ्रंट कैथल के शहरी अध्यक्ष व युवा समाजसेवी गौरव मित्तल पाड़ला की अध्यक्षता में बापू गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौरव मित्तल व सदस्यों ने बापू गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर सिद् बंसल, अनिल सैनी, धीरज गर्ग, गौरव बंसल, लविश खुराना, शुभम मंगला, दीपक गर्ग, दीक्षित बंसल, दीपक धीमान, जोगिंद्र, अतुल थरेजा सहित कई सदस्य मौजूद थे।

गुलियाणा में चलाया गया सफाई अभियान
गांव गुलियाणा में सफाई अभियान चलाया। पूर्व प्रिंसिपल गंगा सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को रविवार को अपने आस पड़ोस में सफाई अभियान चलाना चाहिए। ऐसे करके हम अपने गांव, शहर व देश को सुंदर बना सकते हैं। देश को सुंदर बनाना हम सभी का कर्तव्य है। पूर्व प्रिंसिपल गंगा सिंह ने कहा के देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान को देश के हर नागरिक को समर्थन करना चाहिए। नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिसने देश की पहचान पूरे विश्व में बनाई है। हमारा राष्ट्र पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। भारत का रुतबा विश्व में लगातार बढ़ रहा है।  उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया वे हर रविवार को सफाई अभियान अवश्य चलाएं। पूरे गांव के लोग सहयोग दें तो चार से पांच घंटे में हम पूरे गांव को साफ-सुथरा बना सकते हैं। हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इस अवसर पर राजकुमार शास्त्री, पायल व मोहित ने भी सहयोग किया।

आज तक पूरा नहीं हो सका लोक स्वराज का राष्ट्रपिता का सपना : मालखेड़ी
कैथल। आर्य युवती एवं युवक परिषद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती परिषद भवन में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता एंव जाट संस्था के पूर्व प्रधान दर्शन सिंह मालखेड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों पुराना सपना लोक स्वराज का कार्यक्रम जमीनी स्तर पर आज तक पूरा नहीं हो सका। गांधी जी चाहते थे कि दुनिया का असली स्वर्ग गांव की गलियां पगडंडियों से होकर निकलता है। दर्शन सिंह ने कहा कि गांधी जी की सोच थी कि मेरा राष्ट्र तभी सर्वगुण संपन्न हो सकता है, जब हर एक घर में दीप जलेगा लेकिन वर्तमान में सरकारें गांधी जी के नाम पर स्वच्छता का ढोंग रच रही हैं। जो सरासर गलत है। कार्यक्रम के अध्यक्ष जगमती मलिक ने कहा कि लाल बहादूर शास्त्री की ईमानदारी की चर्चा पूरी दुनिया में चर्चित है एसे महान सपूत को परिषद नमन करती है। इस अवसर पर तमन्ना मलिक, रिम्मी गुम्बर,सुमन सत्यवीर आर्य, नरेश चहल, रवि सैनी, आयुष, मोहित,रामनिवास दिल्लोवाली, धर्मबीर बलहारा, रामचन्द्र रंगा, देवेन्द्र ढुल मौजूद रहे।


इसी प्रकार से गरिमा ट्यूशन प्वांइट राम नगर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी सुनील दत्त,नरसी दास, मास्टर रमेश जागलान व दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed