फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   friend made on the app raped

Kaithal News: एप पर बने दोस्त ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
friend made on the app raped
कैथल। पूंडरी क्षेत्र के एक गांव की निवासी बीए फाइनल की छात्रा ने एप पर बने दोस्त पर मिलने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि उसकी स्नैपचैट एप पर दिल्ली के मुहाना निवासी दीपक से दोस्ती हो गई। इस बीच आरोपी ने उसकी कुछ अश्लील फोटो ले ली। फिर इन्हें वायरल करने के नाम पर धमकी देकर कई बार उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दीपक ने उसे मिलने के बहाने पहले पानीपत में बुलाया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद स्नैप चैट से अश्लील फोटो को वायरल करने के नाम पर उसने कई बार दुष्कर्म किया। दूसरी बार आरोपी उसे अमृतसर में ले गया। वहां पर भी दुष्कर्म किया। आरोपी ने 30 अक्तूबर 2022 से 30 जनवरी तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

छात्रा ने आरोप लगाया कि पहले आरोपी ने उसे उसी की जाति का होने के बारे एप पर जानकारी दी थी। इसके बाद शादी का झांसा भी दिया। किसी को यह घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला थाना में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। एसआई ने सचेत करते हुए कहा कि अजनबी से दोस्ती, चैट न करें। करें भी तो इनसे वीडियो और तस्वीरें साझा न करें। यदि मुलाकात की बात आए तो अकेले में नहीं बल्कि सार्वजनिक स्थान पर ही मिलें। तस्वीरें सोच-समझकर ही डालें, खुद के अकेले फोटो जहां तक हो न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed