फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Friend brutally beaten after an altercation involving verbal abuse on a train; dies upon reaching home; family alleges murder.

Kaithal News: ट्रेन में गाली गलौज के बाद दोस्त को बेरहमी से पीटा, घर पहुंचने पर मौत, परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Friend brutally beaten after an altercation involving verbal abuse on a train; dies upon reaching home; family alleges murder.
अस्पताल में पहुंचे हुए परिजन। संवाद
कैथल। हरिद्वार और नीलकंठ जा रहे तीन दोस्तों के बीच 13 अक्तूबर को चलती ट्रेन में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। आरोप है कि ढांड और कुरुक्षेत्र के बीच एक युवक ने अपने ही दोस्त को बेरहमी से पीट दिया। इससे उनकी नाक टूट गई और चेहरे पर सूजन आ गई। घर पहुंचने के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक कैथल के प्रताप गेट निवासी 57 वर्षीय ऋषिपाल थे। परिजनों ने उनके दोस्त राकेश पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक के दामाद दिनेश कुमार ने बताया कि वे अपने दो दोस्तों राकेश और सुदेश कुमार के साथ हरिद्वार और नीलकंठ जाने के लिए दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन में 13 सितंबर को कैथल से सवार हुए थे। रात करीब 10 बजे ढांड और कुरुक्षेत्र के बीच उसके सुसर ऋषिपाल से राकेश गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उनकी आपस में किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोपी ने उनके ससुर के साथ मारपीट शुरू कर दी। राकेश ने उनके ससुर ऋषिपाल को बुरी तरह पीटा। इससे उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


तीसरा दोस्त सो रहा था, राकेश पर बेरहमी से पीटने का आरोप
ट्रेन में साथ सफर कर रहे सुदेश कुमार ने बताया कि घटना के समय वह सो रहा था। आरोप है कि राकेश ने ऋषिपाल को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट के बाद ऋषिपाल घर पहुंचा, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामाद को मिली तबीयत बिगड़ने की सूचना, घर पहुंचा तो मृत मिले ससुर
मृतक के दामाद दिनेश ने बताया कि उन्हें ससुराल पक्ष से फोन पर सूचना मिली थी कि उनके ससुर ऋषिपाल की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलने के बाद वह कैथल के प्रताप गेट स्थित ससुराल पहुंचे। वहां उनके ससुर मृत अवस्था में मिले। परिजनों का आरोप है कि राकेश की पिटाई से ऋषिपाल की मौत हुई है। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।



परिजनों के बयान दर्ज कर रही जीआरपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जीआरपी चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

अस्पताल में पहुंचे हुए परिजन। संवाद

अस्पताल में पहुंचे हुए परिजन। संवाद

अस्पताल में पहुंचे हुए परिजन। संवाद

अस्पताल में पहुंचे हुए परिजन। संवाद

अस्पताल में पहुंचे हुए परिजन। संवाद

अस्पताल में पहुंचे हुए परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed