फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Free health check-up camp organized in Rajound

राजौंद में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Free health check-up camp organized in Rajound
राजौंद। शहर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की। मरीजों को खानपान और नियमित दिनचर्या के प्रति भी जागरूक किया गया। डॉक्टरों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी। चिकित्सकों ने कहा कि बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भी जांच करवाई। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। स्थानीय लोगों ने भी शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लाभदायक साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed