फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Free food kits distributed to TB patients in Jajpur

Kaithal News: जाजनपुर में टीबी के मरीजों को मुफ्त बांटीं आहार किटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Free food kits distributed to TB patients in Jajpur
ढांड। स्वास्थ्य विभाग की ओर स्व भारत सरकार के टीबी मुक्त अभियान के तहत जाजनपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर सरपंच जोगिंद्र सिंह ने शिरकत की। सरपंच द्वारा टीबी रोगियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई आहार किट नि:शुल्क वितरित की गई। 
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता राहुल कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार प्रायोजित निक्षय पोषण योजना के तहत आयोजित किया गया है। योजना का उद्देश्य टीबी के मरीजों को उचित आहार देना है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को टीबी की पहचान, जांच व उसके निदान से संबंधित जानकारी मुहैया करवाई। उन्होंने कहा कि टीबी के मरीजों की जांच सरकारी अस्पताल में मुफ्त में की जाती है और भारत सरकार की ओर से मरीजों को दवाई भी फ्री में दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से छह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

सरपंच जोगिंद्र शयोकंद ने कहा कि सरकार की ओर से जो सुविधा ग्रामीणों को दी जाती है उस सुविधा का हमें लाभ उठाना चाहिए और सरकार की इन योजनाओं के माध्यम से एक दूसरे को भी जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरदीप नंबरदार, बलराम, पूर्ण चंद पंच, अमित पंच, कविन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed