{"_id":"68d1349f1daa58687c07b2a8","slug":"fraud-with-young-man-for-sending-him-abroad-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डॉलर कमाने की चाह युवक को पड़ी भारी, अमेरिका के बजाय भेज दिया बैंकॉक, फिर क्या हुआ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: डॉलर कमाने की चाह युवक को पड़ी भारी, अमेरिका के बजाय भेज दिया बैंकॉक, फिर क्या हुआ?
Mon, 22 Sep 2025 05:06 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 22 Sep 2025 05:06 PM IST
सार
युवक के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक की जान पर भी बन आई। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर आरोपी ने दिल्ली से बैंकॉक भेज दिया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जिले में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर झांसा देकर 12.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। लेकिन उसे बैंकॉक भेज दिया और वहां गन प्वाइंट पर रुपये मांगे। इसके बाद वह मुश्किल से भारत वापस आया। इस संबंध में युवक ने पूंडरी थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली से भेजा बैंकॉक
सिरसल गांव निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2025 में उसके पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह युवाओं को विदेश भेजता है। उसे कम से कम राशि में अमेरिका भेज देगा। इस पर उसने आरोपी को पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज दे दिए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग समय में उससे 21 अगस्त तक करीब 12.60 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। उसके बाद जुलाई में आरोपी ने उसे दिल्ली बुला लिया और वहां से बैंकॉक भेज दिया।
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर मांगे रुपये
वहां पर उसे एक होटल में रखा गया। आरोपी उसके पास आता जाता और रुपये लेता रहा। बाद में उससे गन प्वाइंट पर रुपये मांगे गए। वह बड़ी मुश्किल से भारत वापस आया। यहां आने के बाद उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पूंडरी थाने के जांच अधिकारी रामबीर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: हैंडलूम कारोबारी के घर चोरी, 18 लाख रुपये नकदी और गहने ले गए चोर, पुलिस को दी गई शिकायत