फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of Rs 73 lakh in the purchase and sale of plot

प्लाट की खरीद-फरोखत में 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 73 lakh in the purchase and sale of plot
गुहला-चीका। चीका पुलिस ने प्लॉट की खरीद-फरोख्त में 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चीका थाना में दी गई शिकायत में राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि 20 सितंबर को मामले की शिकायत इकनोमिक सेल में दी गई थी। उसने बताया कि कैलाश रानी के पास कैथल चीका रोड पर करीब पांच मरले जमीन है। सात अक्तूबर 2021 को आरोपियों ने उसकी कुछ जमीन को बेचने का इकरारनामा कर लिया था। जमीन की कीमत करीब 74 लाख रुपये बनी थी। उसने 73 लाख रुपये कैलाश रानी व उसके बेटे अश्वनी कुमार को दे दिए। पांच मई 2022 को उनके द्वारा उसके नाम रजिस्ट्री करवाई तो पाया कि यह जमीन उनके नाम नहीं थी। राकेश ने बताया कि आरोपी करीब एक महीने तक यह कहते रहे कि सांझी खेवट में से अपने घर के दूसरे सदस्यों से उनके नाम जमीन करके नुकसान पूरा कर देंगे और आपकी रजिस्टरी करवा देंगे, लेकिन बाद में वे इस बात से मुकर गए और उल्टा धमकी देने लगे। इससे यह पता चलता है कि कैलाश रानी व उसके पुत्र अश्वनी की नीयत पहले से ही ठगी मारने की थी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed