फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of Rs 52,300 in the name of investment

Kaithal News: निवेश के नाम पर 52,300 रुपये की ठगी

Wed, 26 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 26 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 52,300 in the name of investment
कैथल। शहर में एक अज्ञात आरोपी ने निवेश के नाम पर एक युवक से 52 हजार 300 रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में युवक ने साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना में दी गई शिकायत में सीवन निवासी तरुण ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। इसमें ऑनलाइन निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का जिक्र था। एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। उसने दिए गए नंबर पर वॉट्सएप के जरिए मैसेज भेजे। उस पर कहा गया कि यदि वह उनके कहे अनुसार रुपये लगाता है तो बहुत जल्द उसके लगाए हुए रुपये दोगुना हो जाएंगे। वह आरोपियों की बातों में आ गया। उसने अलग-अलग समय में 52 हजार 300 रुपये इन्वेस्ट कर दिए। बाद में आरोपी और रुपये जमा करवाने के लिए कहने लगा। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी मिली। साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed