{"_id":"6521ab27d09ff2a6850488f7","slug":"fraud-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-sending-money-to-canada-kaithal-news-c-18-1-knl1004-236714-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी
Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के एक युवक ने पानीपत जिले के रहने वाले युवक से कनाडा भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। थाना सिविल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पानीपत जिले के गांव ब्राहमण माजरा निवासी संदीप ने बतााय कैथल निवासी रोहित युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। उसकी कुछ समय पहले रोहित के साथ पद्मा सिटी मॉल में मुलाकात हुई। इस मुलाकात में आरोपी रोहित से कनाडा भेजने के लिए 15-15 लाख रुपये में अपनी व अपने भाई की बात तय कर ली थी। आरोपी रोहित से कैथल सचिवालय में उसके पास से उसका व उसके भाई का असली पासपोर्ट व नकद एक लाख दस हजार रुपये लेकर गया था।
उसने दो महीने में वीजा दिलवाने का आश्वासन दिया था। आरोपी रोहित एक महीने बाद उसके फोन करके बताता है कि उसका कनाडा की बजाय ऑस्ट्रेलिया का काम बन गया है। वह उसे रुपये दें। इसके बाद वह आपका वीजा दे देगा।
विज्ञापन
उसने 24 जुलाई 2023 से लेकर एक अगस्त 2023 तक 40 हजार गूगल पे और एक लाख 10 हजार रुपये नकद दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने फोन ही उठाने बंद कर दिए। कुछ समय के बाद आरोपी से बात हुई तो उसने जान से मारने की धमकी दी। विवेचना अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता संदीप की शिकायत पर रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।