फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of 19 lakh under the pretext of sending someone to Canada.

Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 19 lakh under the pretext of sending someone to Canada.
कैथल। कनाडा भेजने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी अंबाला निवासी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव कांगथली निवासी कृष्ण कुमार विदेश जाने के इच्छुक थे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जानकारी जुटाई, जहां उसकी बातचीत लुधियाना निवासी विरेन्द्र सिंह से हुई। विरेन्द्र सिंह ने उसकी मुलाकात अंबाला निवासी सतनाम सिंह और मोहाली निवासी दलजीत सिंह से करवाई।
विज्ञापन

तीनों ने शिकायतकर्ता को कनाडा भेजने का भरोसा दिलाया और इसके लिए 19 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने शुरुआत में कहा कि उसके दस्तावेज और वीजा तैयार होने के बाद ही पैसे लिए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने अपना पासपोर्ट आरोपियों को दे दिया। जनवरी माह में आरोपियों ने उसे बताया कि उसके दस्तावेज तैयार हो गए हैं, वीजा लग चुका है और हवाई टिकट भी बुक करवा दी गई है। इस पर विश्वास करते हुए शिकायतकर्ता ने सतनाम सिंह के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से 16 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद सतनाम सिंह और दलजीत सिंह उसके घर पहुंचे और उसे वीजा, टिकट व अन्य दस्तावेज दिखाकर शेष रकम भी ले ली।
विज्ञापन

---------
आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 24 फरवरी की फ्लाइट होने की बात कही। शिकायतकर्ता अपने परिजनों के साथ निर्धारित तारीख को एयरपोर्ट पहुंच गए लेकिन जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और बाद में उनके मोबाइल फोन बंद हो गए। इसके कारण शिकायतकर्ता को बिना विदेश गए लौटना पड़ा। बाद में आरोपियों से पैसे वापस मांगने पर वे बार-बार आश्वासन देते रहे। पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने के प्रयास के दौरान आरोपियों की ओर से शिकायतकर्ता को 19 लाख रुपये के तीन चेक दिए गए लेकिन रकम वापस नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे उससे कुल 19 लाख रुपये की ठगी की। बाद में 8 जुलाई 2026 को सतनाम सिंह ने शिकायतकर्ता के खाते में तीन लाख रुपये वापस जमा करवाए लेकिन शेष राशि वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं। इस बारे में थाना सीवन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
2026 में ठगी के ये मामले सामने आए
7 अक्तूबर सीवन निवासी अश्वनी कुमार से इंस्टाग्राम पर इंग्लैंड भेजने का विज्ञापन देकर 1.01 लाख रुपये ठगे, तीन आरोपी गिरफ्तार।
16 सितंबर को कांगथली निवासी गुरमीत सिंह के बेटे शिव कुमार को पुर्तगाल के बजाय केन्या भेजा, 11.50 लाख रुपये ठगे।
13 सितंबर गुहणा निवासी हिमांशु को ऑस्ट्रेलिया के बजाय थाईलैंड भेजा, 25.53 लाख में से 4.03 लाख रुपये अब तक नहीं लौटाए।
23 मई सेर निवासी गुरुदेव सिंह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे, लुधियाना निवासी जगजीत सिंह गिरफ्तार।
11 मई को डोगरा गेट निवासी शरणदीप सिंह और निर्मल सिंह को लक्जमबर्ग में नौकरी का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये लिए, न विदेश भेजा और न रकम लौटाई।
26 अप्रैल गढ़ी पाडला निवासी पवन से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर फर्जी वीजा दिखाकर पांच लाख रुपये ठगे।
22 जनवरी 2026: सीवन निवासी गुरशरण कौर और उनके पति से कनाडा भेजने के नाम पर 14.50 लाख रुपये लिए, दिल्ली पहुंचने पर वीजा फर्जी निकला।
जनवरी ढांड निवासी सोहन लाल को सिंगापुर से ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर इंडोनेशिया पहुंचाया, दस दिन बाद भारत वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed