फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fraud

अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
fraud
अमेरिका भेजने के नाम पर एक आरोपी ने गांव खुराना निवासी एक युवक के साथ से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उसे अवैध तरीके से अमेरिका भेज दिया, जहां पहुंचने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और वहां से वापस डिपोर्ट कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खुराना निवासी राजपाल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह इस समय लक्ष्मी विहार कालोनी खुराना रोड कैथल में रहता है। वह विदेश जाना चाहता था, इसलिए उसने गांव मूंदड़ी निवासी मनीष फौजी से मुलाकात की। उनका वर्क परमिट पर अमेरिका भेजने का सौदा 15 लाख में तय हो गया। उसने 19 मार्च 2019 को मूंदडी में उसे 15 लाख रुपये व कागजात दे दिए। 23 मार्च को आरोपी ने उसे दिल्ली से इक्वाडोर भेज दिया। वहां से उसे एक व्यक्ति ने तुलकान व फिर कोलंबिया भेज दिया। उसके बाद एक अन्य व्यक्ति उसे वहां से टरबो सिटी ले गया और उसे ब्लैकमेल करके वालों से 5 लाख रुपये मनीष ने लिए। इसके बाद दीवार कूदाकर अमेरिका मे प्रवेश करा दिया। इस बीच आरोपी के साथियों ने उससे अलग-अलग स्थानों पर चार, छह और पांच लाख रुपये लेकर कुल 15 लाख रुपये अन्य ले लिए। वहां पर घुसते ही पुलिस ने पकड़ कर कैंप में डाल दिया, जिन्हें बाद में कई लड़कों सहित वापस भारत डिपोर्ट कर दिया। आरोपी ने ऐसा करके 30 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई राजकुमार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed