{"_id":"67d5d378112271d6640d6d53","slug":"fraud-in-the-name-of-sending-to-australia-kaithal-news-c-18-1-knl1004-602637-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी
Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डंडवाना गांव में एक युवक से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 88,600 रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में युवक की शिकायत के बाद ढांड थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ढांड थाने में दी गई शिकायत में डंडवाना निवासी सुनील ने बताया कि उसकी कुरुक्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार के साथ जान पहचान थी। जितेंद्र कुमार ने उसे कहा कि वह युवाओं को विदेश भेज कर वहां पर सेटल करवाने का काम करता है।
जितेंद्र कुमार ने उसे ऑस्ट्रेलिया में भेजने के लिए 18 लाख रुपये की बातचीत की। वह उसकी बातों में आ गया और आरोपी के अनुसार उसने अलग-अलग तिथियां में अपने
विज्ञापन
दस्तावेज और दो लाख 88 हजार रुपये दे दिए।
आरोपी उसे बार-बार वीजा लगवाने की बात कहता रहा लेकिन जब काफी समय बचने के बावजूद उसका वीजा नहीं लगा तो उसने अपने रुपए वापस देने की मांग की। इस पर आरोपी ने राशि देने से साफ इनकार कर दिया व जान से मरवाने की धमकी भी दी। ढांड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।