फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud in the name of increasing the credit card limit.

Kaithal News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी

Sat, 13 Jul 2024 07:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of increasing the credit card limit.
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो अलग-अलग मामलों में अज्ञात आरोपियों ने उपभोक्ताओं के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और सर्विस चार्ज हटाने के नाम पर एक लाख 61 हजार से ज्यादा रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में गांव डीग निवासी अमित कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दी कि उसने एक बैंक का क्रेडिट कार्ड ले रखा है। 10 अक्तूबर 2023 को उसके पास एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने स्वयं को बैंक का कर्मचारी बताया। आरोपी ने उसके कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कहकर उससे क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछ लिया। बाद में आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा उसका नंबर जान लिए।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद उसके क्रेडिट कार्ड का 73 हजार 32 रुपये बिल आया। बिल देखने के बाद उसे एहसास हुआ कि उपरोक्त व्यक्ति ने उसके साथ बैंक कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव खिरसी हिमाचल प्रदेश निवासी चंद्रकांत ने साइबर थाना में शिकायत दी कि वह इस समय कैथल के सेक्टर 21 में रहता है और महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय मूंदड़ी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड अप्लाई किया था। 12 जून को उसका क्रेडिट कार्ड घर पर पहुंच गया। कार्ड आने के बाद उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर 815 रुपये का मासिक सर्विस चार्ज लगा हुआ है, क्या आप इसको बंद करवाना चाहते हो। इस पर उसने हां कह दिया।


फिर आरोपी ने उसके पास व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेज दिया। उसने उसपर क्लिक किया और कार्ड की डिटेल डाली तो उसके खात से 88 हजार 537 रुपये कट गए। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ 88 हजार 537 रुपये की ठगी की है। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed