{"_id":"60e491cf8ebc3e726f2f28fd","slug":"fraud-case-against-female-councilor-and-two-sons-kaithal-news-knl755981117","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पार्षद और दो पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पार्षद और दो पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
पूर्व कैप्टन बाबू राम की शिकायत पर नगरपालिका कलायत से संबंधित उनकी प्रॉपर्टी असेसमेंट में छेड़छाड़ करने के आरोप में वार्ड 5 की पार्षद सुनीता धीमान और उनके दो बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत में यह उल्लेख किया है कि उसकी जमीन के साथ छेड़छाड़ करते हुए भूमि व मकान पर कब्जा किया हुआ है। जबकि एनडीसी पोर्टल व जमीन की प्रॉपर्टी आईडी बाबू राम के नाम से दर्ज है। आरोप है कि कलायत के नगर पालिका कर्मचारियों से मिलकर धोखे से आरोपियों ने जमीन अपने नाम करवाई। इस बारे शिकायतकर्ता ने 02 जुलाई 2021 को शिकायत दी थी। शिकायत पर अभियोग अकिंत करके गहनता से अनुसंधान की आवश्यकता है।
कलायत नगर पालिका में पिछले करीब दो वर्ष से सरकारी रिकार्ड चुराने, खुर्दबुर्द करने और सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का मामला पुलिस के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिकायत पटल पर चर्चा में रहा है। इस मायने से रिकार्ड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच के लिए पुलिस जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर वार्ड 5 की महिला पार्षद सुनीता धीमान ने एक पार्षद व दो पार्षद प्रतिनिधियों पर उनके कहे अनुसार तत्कालीन चेयरपर्सन रजनी राणा के खिलाफ 12 अप्रैल को लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में मत का इस्तेेमाल न करने की रंजिश में सुनियोजित साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाने के आरोप लगाए हैं। डीसी से लेकर पीएम तक भेजी अपनी शिकायत में महिला पार्षद सुनीता धीमान ने कहा कि एक पार्षद पर कलायत नगर पालिका का प्रोपर्टी रिकार्ड वर्ष 2019 में चुराने के आरोप लगे थे। नगर पालिका सचिव द्वारा कलायत थाना में 22 मार्च 2021 को दी गई शिकायत में भी उक्त पार्षद के खिलाफ नगर पालिका सरकारी रिकार्ड चुराने, खुर्दबुर्द करने, सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करने की बजाए जिस प्रकार उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाया गया है, वह उच्च स्तरीय जांच का विषय है।