{"_id":"68eaa75267ab107c0009f0b4","slug":"four-workers-suspended-after-electrocution-death-but-wires-remain-unrepaired-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139255-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करंट से मौत के बाद चार कर्मी निलंबित... लेकिन ठीक न हुए तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करंट से मौत के बाद चार कर्मी निलंबित... लेकिन ठीक न हुए तार
Sun, 12 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अभी भी ऐसे ही नीचे लटकती तारें।
- फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कैलरम गांव के 26 वर्षीय संदीप की मौत ढीले बिजली के तार से करंट लगने के कारण हुई थी। मामले में चार कर्मचारी निलंबित भी कर दिए गए पर घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी मृतक के घर के पास स्थित तार को अब तक सही तरीके से ठीक नहीं किया गया है।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने तार को ठीक करने का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। दूसरी ओर पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की पूरी तरह से छानबीन या जांच अभी बाकी है और सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है। इसी कारण घटनास्थल पर कोई सुधार नहीं किया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, संदीप अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था और खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी शादी को भी लगभग एक साल ही हुआ था। परिवार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी थी, लेकिन इस मामले में अधिकारियों की ओर से उनसे सीधे संपर्क नहीं किया गया।