फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four states looking for Jogendra Gyong alias Joga Don of Kaithal, Delhi Police has brought him back to India

Haryana: कैथल के जोगेंद्र ग्योंग उर्फ जोगा की 4 राज्यों की पुलिस को थी तलाश, अब दिल्ली पुलिस स्वदेश लेकर लौटी

Sun, 02 Feb 2025 03:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Feb 2025 03:11 PM IST
सार

ग्योंग गांव के रहने वाले जोगिंद्र का भाई सुरेंद्र भी हरियाणा का कुख्यात बदमाश रहा है। सुरेंद्र ग्योंग ने ही 1999 में कैथल के एक पत्रकार परमानंद गोयल की हत्या की थी। बता दें कि 2017 में करनाल पुलिस ने राहड़ा गांव में हुए सुरेंद्र का एनकाउंटर किया था।

विज्ञापन
Four states looking for Jogendra Gyong alias Joga Don of Kaithal, Delhi Police has brought him back to India
जोगेंद्र ग्योंग - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल। कुख्यात बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का भाई जोगेंद्र ग्योंग कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता रणदीप सुरजेवाला से फिरौती मांग सुर्खियों में आया था। जोगेंद्र पर हरियाणा सहित पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या एवं फिरौती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इन चार राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी। उस पर चार राज्यों में लूट, हत्या-फिरौती के 37 से अधिक केस चल रहे हैं। वह हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर दो पर है।

विज्ञापन


जोगेंद्र कांग्रेस नेता सांसद रणदीप सुरजेवाला को धमकी देकर सुर्खियों में आया था। उसकी धमकियों से तंग आकर कांग्रेस नेता सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भी हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। इसके अलावा उसने बिहार के राजद सांसद संजय यादव से भी 20 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद पटना में ग्योंग के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह अब तक 50 से ज्यादा लोगों से रंगदारी वसूल चुका है।
विज्ञापन


जोगिंद्र ने 2005 में जेल में रहते हुए ग्योंग गांव के सरपंच का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर सरपंच बना था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 2006 में कैथल के प्लाइवुड व्यापारी नरेंद्र अरोड़ा की हत्या के बाद जोगिंद्र दक्षिण अफ्रीका भाग गया था। साल 2007 में वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भारत को सौंप दिया था। कैथल सीआईए पुलिस को इंटरनेट के जरिए पता चला कि जोगिंद्र ग्योंग फिलीपींस में गिरफ्तार हुआ था। अब सरकारी एजेंसियां उसे भारत लाकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उतरा था अपराध की दुनिया
ग्योंग गांव के रहने वाले जोगिंद्र का भाई सुरेंद्र भी हरियाणा का कुख्यात बदमाश रहा है। सुरेंद्र ग्योंग ने ही 1999 में कैथल के एक पत्रकार परमानंद गोयल की हत्या की थी। बता दें कि 2017 में करनाल पुलिस ने राहड़ा गांव में हुए सुरेंद्र का एनकाउंटर किया था। इसके बाद जोगिंद्र भी अपराध की दुनिया में उतर आया। उसे पता चला कि पुलिस इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए जयदेव ने उसके भाई की मुखबिरी की। इसके बाद वह जोगिंद्र जयदेव के पीछे पड़ गया। जोगेंद्र सुरेंद्र की मौत के बाद पैरोल पर आया था। वह भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था। 30 दिसंबर 2017 को पानीपत के सेक्टर 18 में रिटायरमेंट पार्टी के दौरान बाहर आए जयदेव की जोगिंदर ने 13 गोलियां मार कर हत्या कर दी थी।


जोगिंद्र को शक था कि सुरजेवाला ने करवाया भाई का एनकाउंटर
राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला से भी ग्योंग बंधुओं की दुश्मनी थी। जिस वजह से उन्हें भी धमकी दी गई थी। इस मामले में सुरजेवाला ने सिक्योरिटी के लिए हाईकोर्ट तक याचिका दायर की थी। इस मामले में जोगिंद्र ग्योंग के खिलाफ कैथल में केस भी दर्ज हुआ था। सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर पर जोगिंद्र को शक था कि उसके भाई का एनकाउंटर करवाने के पीछे रणदीप सुरजेवाला का हाथ है। भाई की मौत के छह महीने बाद उसने सुरजेवाला को धमकी दी थी। इस संदर्भ में कैथल के एसपी राजेश कालिया ने बताया हिक अभी सुरेंद्र ग्योंग दिल्ली पुलिस की कस्टडी में है। उसे जल्द ही हरियाणा एसटीएफ अपनी हिरासत में लेगी और कैथल में दर्ज मामलों की दोबारा जांच शुरू कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed