फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four shopkeepers arrested for opening shop, Kaithal

पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, दुकान खोलने पर चार दुकानदार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four shopkeepers arrested for opening shop, Kaithal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने अब लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बिना जरूरी वस्तुओं की चार दुकानें खोलने वाले दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बेवजह बाहर गाड़ी में घूम रहे व्यक्ति की गाड़ी जब्त करते हुए केस दर्ज कर लिया है। साथ ही 198 लोगों के चालान किए गए हैं, जो बिना मास्क के बाहर घूम रहे थे।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि अब लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इसी के तहत गैरजरूरी दुकानें तथा तय समय के बाद छूट वाली दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। चौकी अनाज मंडी पुलिस के एएसआई रमेश चंद्र की टीम द्वारा गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत मॉडल टाउन कैथल स्थित एक किराना स्टोर पर तयशुदा समय के बाद भी दुकान खोली जा रही है। पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार निवासी मॉडल टाउन कैथल को काबू कर लिया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस के एसआई भीम सिंह की टीम द्वारा एसबीआई रोड कैथल पर स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर दबिश देकर आरोपी दुकानदार राजेश कुमार निवासी स्टेट बैंक रोड कैथल को काबू कर लिया। तीसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस के एसआई विक्रम की टीम ने एसबीआई रोड स्थित एक अन्य किराना दुकान पर दबिश देकर आरोपी दुकानदार प्रदीप गोयल निवासी सीवन गेट कैथल को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मामले में थाना चीका पुलिस के एसआई कुलविंद्र सिंह की टीम ने दोपहर के समय गश्त दौरान सूचना मिली कि गुहला रोड चीका पर एक दुकान गैरजरूरी रूप से खुली हुई है, जहां पर सामान खरीदने वाले नागरिकों की भीड़ लगी हुई है, जिस कारण कोरोना महामारी फैलने का अंदेशा है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई दौरान दबिश दी गई, तो वहां मौजूद लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, परंतु दुकानदार पंकज निवासी चीका को पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया।

एक अन्य मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस के एसआई सुभाष चंद की टीम ने अंबाला रोड नाके के नजदीक एक मारुति जेन गाड़ी में बेवजह बैठे आरोपी अंकित निवासी बलवंती तथा हरेंद्र निवासी तितरम को काबू कर लिया गया। जो लॉकडाउन में बेवजह बाहर घूमने बारे कोई परमिशन नहीं दिखा सके तो आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आपदा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की गाड़ी जब्त कर ली गई। इसके अलावा बेवजह सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूम रहे 198 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। यातायात के नियमों की अवहेलना पर 103 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed