फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four players won medals in National Kurash competition

नेशनल कुराश मुकाबले में चार खिलाड़ियों ने जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Four players won medals in National Kurash competition
27 से 29 मार्च तक झारखंड जिला धनबाद में हुई सब जूनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। ये जानकारी टीम के कोच संदीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दिशा ने 28 किलो वजन में स्वर्ण पदक, प्राची ने 32 किलो मुकाबले में रजत पदक, अरमान ने 30 किलो वजन में रजत पदक हासिल किया है। वहीं मनप्रीत ने 52 किलो से अधिक वर्ग में रजत पदक जीता है। कैथल पहुंचने पर जिला कुराश संघ कैथल टीम ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन कैथल के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें जोगिंदर, सपना, इंदिरा, संदीप डीपीई, मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं सुखबीर चहल ने सभी विजेता बच्चों को 1100 रुपये की राशि देकर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं हरिओम शर्मा इंस्पेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएसओ सुधा भसीन, सुरेंद्र डिप्टी सुपरिटेडेंट खेल विभाग, अशोक शर्मा प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा, रमेश चहल प्रधान शारीरिक संघ कैथल, कृपाल सिंह प्रधान कुराश संघ, राज कमल ढांडा, शिव चरण राज राणा, सतीश जिंदल, सतबीर सिंह देवबन वाली गामड़ी ,मोहन लाल डीपीई,घनश्याम शर्मा डीपीई, राजेश कुमार डीपीई, विजेंद्र पीटीआई, गुरमीत सिंह व अमरजीत, विजय कुश्ती कोच, रणधीर ढांडा, रजत मोर, शमशेर सिंह डीपीई, राज कुमार, रविंद्र पीटीआई हकीकत, शिव दत्त शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed