{"_id":"609c37888ebc3edaa553ad9a","slug":"four-patients-die-due-to-corona-infection-154-new-cases-kaithal-kaithal-news-knl69766264","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से चार मरीजों ने तोड़ा दम, 154 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से चार मरीजों ने तोड़ा दम, 154 नए मामले
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कैथल। लॉकडाउन के एक सप्ताह से भी ज्यादा समय के बावजूद संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। बुधवार को 154 संक्रमण के नए मामले सामने आए। वहीं 4 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते जान चली गई। 118 लोग रिकवर भी हुए हैं।
डीसी सुजान सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 154 नए केस सामने आए हैं। अब तक 193 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को जिले में कोरोना से 4 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं।
मरने वालों में 80 वर्षीय अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी पुरुष तथा 55 वर्षीय अर्जुन नगर निवासी महिला जिनका इलाज नागरिक अस्पताल कैथल में चल रहा था। इसी प्रकार 68 वर्षीय वार्ड नंबर 18 निवासी पुरुष और 56 वर्षीय तारावाली मस्तगढ़ निवासी पुरुष जिनका इलाज सिग्नस अस्पताल कैथल में चल रहा था, शामिल हैं।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि बुधवार को 118 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। 9 हजार 275 कोरोना के मरीजों में से 8 हजार 100 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 982 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 18 हजार 774 में से 2 लाख 8 हजार 242 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 88 प्रतिशत है।
जिले में 779 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 7 हजार 918 व्यक्तियों में से 7 हजार 139 ठीक हो चुके हैं।
अब तक 1.34 लाख लगवा चुके हैं टीका
जिले में अभी तक 1 लाख 34 हजार 812 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिनमें से 1 लाख 12 हजार 342 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 22 हजार 470 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 383 हेल्थ केयर वर्कर्स, 6 हजार 11 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 286 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 18 हजार 132 व्यक्ति शामिल हैं। बुधवार को कुल 2 हजार 407 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 23 हेल्थ केयर वर्कर, 8 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 हजार 344 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 1 हजार 32 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टोक के तौर पर 16 हजार 640 वैक्सीन उपलब्ध है, जिसमें से 11 हजार 270 कोविशिल्ड तथा 3 हजार 370 को वाक्सीन है।