फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four filed nominations for the post of President in Guhla Bar Association

Kaithal News: गुहला बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर चार ने भरे पर्चे

Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Four filed nominations for the post of President in Guhla Bar Association
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला बार एसोसिएशन के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को प्रधान पद के लिए दो ओर उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रधान पद के लिए अब चार उम्मीदवार मैदान में आ गए है।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट जीवन सिंह नैन व एडवोकेट विरेंद्र सिंह ने बताया कि गुहला बार एसोसिएशन के लिए 18 फरवरी को चरण सिंह व इकबाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान सुरेंद्र हांडा व पूर्व प्रधान राम चंद्र शर्मा नामांकन पत्र दाखिल करने से चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में आ गए है। नैन ने बताया कि उपप्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं, बशर्ते उनके नामांकन पत्र सही पाए जाएं।
विज्ञापन


उपप्रधान पद के लिए अजय मेहता, सचिव पद के लिए शुभम गर्ग, सह सचिव के लिए ईश्वर चंद्र जांगड़ा व कोषाध्यक्ष के लिए अरविंद राणा का सिर्फ एक एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैन ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 20 और 21 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए 28 फरवरी को मतदान करवाया जाएगा और मतदान के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

छंटनी के दिन किसी ने भी नाम नहीं लिया वापस

कैथल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए छंटनी के दिन बुधवार को किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। इस समय कुल छह उम्मीदवार विभिन्न पदोंं के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट जय प्रकाश जागलान, उप चुनाव अधिकारी एडवोकेट्स विजय कुमार शर्मा, दरवेश कादयान और ओम प्रकाश सिरसवाल ने बताया कि सहसचिव पद पर अमित रोहिल्ला और कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार भाटिया के विरोध में किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं किया इसलिए उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है। हालांकि इसकी घोषणा 28 फरवरी को की जाएगी।


प्रधान पद पर संदीप शर्मा, प्रदीप धारीवाल, उप प्रधान पद के लिए हेमराज वाधवा और संजीव सैनी तथा सचिव पद पर सचिन सिंघल और उमेश के बीच मुकाबला होगा। गुरुवार को नाम वापस लेने का दिन है। मतदान 28 फरवरी और इसी दिन मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed