{"_id":"685afe9f95f09ec633035cd1","slug":"four-drug-smugglers-arrested-in-the-city-kaithal-news-c-18-1-knl1004-677283-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर में चार नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर में चार नशा तस्कर गिरफ्तार
Wed, 25 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशा मुक्ति अभियान के तहत सीआईए व एंटी नारकोटिक सेल की संयुक्त कार्रवाई में शहर क्षेत्र से दो अलग-अलग मामलों में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान 5 किलो 900 ग्राम चूरा पोस्त और 820 ग्राम डोडा पोस्त बरामद की गई।
ट्रक में प्याज की आड़ में नशीला पदार्थ
सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम मानस रोड स्थित ड्रेन पुल पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सरौला निवासी जसकरण सिंह (चालक) और पिपलथा, जिला जींद निवासी गुरदयाल सिंह (परिचालक) ट्रक में प्याज की आड़ में नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं और उसी मार्ग से चीका की ओर जा रहे हैं।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद खनौरी रोड की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रक को रोककर चालक जसकरण और परिचालक गुरदयाल को काबू किया गया।
डीएसपी बीर भान की उपस्थिति में ट्रक की तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के पीछे रखे प्लास्टिक बैग से 5 किलो 900 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में केस दर्ज कर एसआई जयभगवान ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
बाइक पर डोडा पोस्त की तस्करी
दूसरी कार्रवाई में एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंहराज की टीम करनाल बाईपास चौक पर मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि किच्छाना निवासी सोनू शर्मा और अभिषेक बाइक पर सवार होकर डोडा पोस्त बेचने आएंगे।
पुलिस टीम ने जनकपुरी कॉलोनी गली नंबर 1 के पास नाकाबंदी की। करनाल चौक की ओर से आए दोनों संदिग्धों को रोका गया। तहसीलदार रविंद्र हुड्डा की मौजूदगी में तलाशी के दौरान एक पॉलीथिन बैग से 820 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर एएसआई नरेंद्र सिंह ने उन्हें गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मामलों में यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई किन-किन लोगों तक होनी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।