फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four accused snatched five lakh rupees from the youth

Kaithal News: युवक से चार आरोपियों ने हड़पे पांच लाख रुपये

Wed, 30 Aug 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four accused snatched five lakh rupees from the youth
कैथल। कसान निवासी युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमन ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि वह बेरोजगार है। जीजा जोगिंद्र ने उसे विदेश भेजने के लिए किछाना निवासी जसविंद्र से बातचीत की। वे उसे पुर्तगाल भेजने के लिए मिले।
विज्ञापन


जसविंद्र ने काम के लिए 10 लाख रुपये मांगे। उसने आरोपी को अलग-अलग समय में पांच लाख रुपये दे दिए। छह फरवरी 2023 को आरोपी ने उसे अमृतसर बुलाया व पुर्तगाल भेजने की बात कहकर दुबई ले गया। 16 मार्च तक उसे दुबई में ही रखा। फिर 17 मार्च को वापस दिल्ली ले आया और उसे एक होटल में ठहरा दिया। शक होने पर उन्होंने आरोपी से बात कि तो उसने कहा कि यदि काम न बन पाया तो सारे पैसे ब्याज सहित वापस कर देगा। कई दिन बाद भी जब उसे विदेश नहीं भेजा तो परिवार ने रुपये वापस मांगे। पहले तो उसे टालमोटल की फिर बाद में मना कर दिया और उसके परिवार को धमकी दी कि अगर दोबारा रुपये मांगे तो उनके लड़के को जान से मरवा देगा।
विज्ञापन


रिश्तेदारों के दबाव के चलते आरोपी ने फिर से उसे पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया। 30 मई को उसे केरल भेज दिया। फिर उसी दिन कजाकिस्तान भेजा। वहां जसविंद्र के कुछ पाकिस्तानी एजेंट थे। वहां उन्होंने उसे प्रताड़ित कर छह लाख रुपये मांगे। मुश्किल से चंगुल से छूटकर वह कजाकिस्तानी पुलिस की सहायता से 16 जुलाई को घर पहुंचा। इस धोखाधड़ी में आरोपी के साथ उसकी मां कृष्णा, उसका पिता महावीर व जसविंद्र की पत्नी अमरजीत कौर भी शामिल रहे हैं। जांच अधिकारी पारस कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed