{"_id":"6202c4b6fe246f14a55ed72e","slug":"four-accused-of-robbery-and-snatching-arrested-kaithal-news-knl98376211","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व झपटमारी में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट व झपटमारी में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। एंटी थेफ्ट पुलिस टीम ने लूट और झपटमारी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने पूछताछ में 17 वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। इनमें सोने की चेन, कानों की बालियों सहित अन्य कीमती सामान लूटे और झपटे गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। शेष तीन आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मंगलवार को डीएसपी रविंद्र सांगवान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी एसआई राजेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने करीब 26 वर्षीय आरोपी सीवन निवासी बिरेंद्र को झपटमारी के एक मामले में सीवन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इससे पूर्व सीवन निवासी दिनेश मेहता की शिकायत पर केस दर्ज किया था कि दो नवंबर की शाम करीब छह बजे अज्ञात व्यक्ति सीवन से उसकी पत्नी के गले से झपटा मारकर सोने की चेन छीन कर ले गया था। शुरुआती जांच के दौरान आरोपी बिरेंद्र ने छीनाझपटी, सेंधमारी और लूट की 17 वारदातें स्वीकार की हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी सीवन निवासी सोनू, अजय और दलबीर के साथ मिलकर 10 जनवरी को सीवन से दो लोगों से रिवाल्वर और चाकू के बल पर 10 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने सीवन निवासी सोनू, अजय और दलबीर को भी काबू कर लिया। आरोपी बिरेंद्र मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पूछताछ और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया। आरोपी सोनू, अजय और दलबीर को बुधवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड ली जाएगी।