{"_id":"672fd203d11aef2ceb061204","slug":"four-accused-arrested-in-the-case-of-robbery-from-petrol-pump-employees-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-123661-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट के मामले में चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट के मामले में चार आरोपी काबू
Sun, 10 Nov 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव खरक पांडवा में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट कर नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी कलायत निवासी अंकुश, रवि, सोनू व रोहित को काबू कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खरक पांडवा निवासी अशोक कुमार की शिकायत अनुसार वह एसएस फिलिंग स्टेशन खरक पांडवा पर बतौर सेल्समैन का काम करता है। सात नवंबर की रात को करीब 12 बजे वह, जोरा और सचिन रात की ड्यूटी पर थे। रात के करीब 2:30 बजे दो लडक़े बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उन्होंने न तो पेट्रोल डलवाया और पंप पर मौजूद व्यक्तियों की निगरानी करने लगे। तभी करीब पांच से 10 मिनट के बाद तीन व्यक्ति और एक मोटरसाइकिल पर आए। पांचों युवकों ने उसे कहा कि आपके पास जितने पैसे हैं सभी निकालकर दे दो। उनको पैसे देने से इन्कार किया तो उन पांचों व्यक्तियों ने मैनेजर के ऑफिस के अंदर आकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब से करीब 24000 रुपये के साथ दस्तावेज लूटकर ले गए। आरोपियों ने उसे डंडों से हमला किया। उसके साथियों ने उसे बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।