फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four accused arrested for extorting money by posing as policemen

Kaithal News: पुलिसकर्मी बन वसूली करने में चार आरोपी काबू

Thu, 03 Apr 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for extorting money by posing as policemen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिसकर्मी बनकर लोगों को भय दिखाकर अवैध वसूली करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने चार आरोपियों को काबू किया है। मौके से भाग निकले एक अन्य आरोपी की तलाश पुलिस अभी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों में एक लैंडर कीमा निवासी गुरप्रीत ने पुलिसकर्मी की वर्दी पहन रखी थी। बाकी अन्य उसके साथ खड़े होकर वसूली कर रहे थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान बाबा लदाना से बुढाखेड़ा रोड पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि संगतपुरा रोड पर रजवाहे के पास एक गाड़ी में चार से पांच लोग सवार हैं। इनमें से एक युवक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। आरोपी लोगों को केस का डर दिखाकर रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रजवाहे के पास सफेद रंग की गाड़ी खड़ी थी। पास में खड़े तीन युवकों में से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे तो टीम ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। इस दौरान गाड़ी में बैठे दो युवक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकले। काबू किए गए आरोपियों की पहचान लैंडर कीमा निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी व गुरप्रीत सिंह व खरकां निवासी बीरूराम के तौर पर हुई। भागे आरोपियों की पहचान खरकां निवासी राणा व मेजर के तौर पर हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। मामले की आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई राममेहर सिंह की ओर से अमल में लाई गई। मंगलवार को अदालत से आरोपी गुरविंद्र सिंह का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया जबकि शेष दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच के दौरान एएसआई राममेहर सिंह की टीम ने भागे आरोपी खरकां निवासी गुरप्रीत को क्योड़क से काबू किया है। दोनों आरोपी बुधवार को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed