फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Foundation stone laid for works worth Rs 73 lakh in Pundri

Kaithal News: पूंडरी में 73 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास

Fri, 09 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for works worth Rs 73 lakh in Pundri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक सतपाल जांबा ने 73 लाख रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न गांवों में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम पूंडरी स्थित बीईओ कार्यालय, गांव मुन्नारेहड़ी, बुची, अहमदपुर, रसीना, सिरसल और गांव बदनारा में आयोजित किया गया। संबंधित गांवों में लंबे समय से चली आ रही विकास संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिससे आमजन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विधायक सतपाल जांबा ने इस अवसर पर कहा कि पूंडरी विधानसभा का समग्र विकास ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन स्तर देना प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से पूंडरी विकास के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान संबंधित गांवों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। उन्होंने विधायक सतपाल जांबा की सक्रियता, उपलब्धता और जनसेवा भावना की सराहना की और बताया कि हर गांव तक विकास पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। ग्रामीणों ने भरोसा जताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और आमजन को रोजमर्रा की सुविधाओं में बड़ा सुधार नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed