फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   found a corona infected patient

एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
found a corona infected patient
रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। अब 19 कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 199 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 836 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 99 हजार 841 में से 2 लाख 89 हजार 353 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिले का रिकवरी रेट 96.7 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.7 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। इस समय कुल 19 कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं, जिनमें 13 मरीज होम आइसोलेशन, नागरिक अस्पताल में 1 तथा अन्य में 5 है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। हॉम आइसोलेशन में रह रहे 9480 व्यक्तियों में से 9467 ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी तक 3 लाख 11 हजार 474 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। रविवार को कुल 1114 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉकमें 11400 वैक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग ब्यास, खरकां परिसर में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को 8 वें टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 248 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। राधा स्वामी सत्संग व्यास के सेवादारों और जिला रेजडक्रॉस सोसाइटी कैथल के काउंसलर गुरदीप सिंह उरलाना व शीशपाल सैर ने लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। डॉ मेजर सिंह टोहरीया, काउंसलर शीशपाल सैर, डॉ रामदिया, ए एन एम गुरप्रीत कौर,हरदीप कौर,मनजीत कौर,जसवीर कौर,सुनीता देवी,डॉ मेजर सिंह टोहरिया, डॉ ईकबाल सिंह, गुरनाम सिंह, विशाल कोशिक, काउंसलर गुरदीप सिंह व शीशपाल सैर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed