फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former MLA Tejveer Singh honored by presenting him mace

Kaithal News: पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने गदा भेंट कर किया सम्मानित

Tue, 13 Aug 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Tejveer Singh honored by presenting him mace
पूंडरी। पूंडरी के जन्नत पैलेस में पूर्व विधायक तेजवीर सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने शिरकत की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बड़ौली ने कहा कि पूंडरी के मतदाता ने भाजपा को मजबूती देने का काम किया है। सांसद के चुनाव में पार्टी को अच्छे मार्जन से जीत दिलाकर यहां के मतदाताओं ने ये तो साबित कर दिया कि वे पार्टी के साथ खड़े है। इस मौके पर कस्बे की कई सामाजिक और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल, जिला स्वच्छता अभियान के संयोजक सतपाल जांबा, जिला पार्षद कर्मवीर कौल, सतपाल राणा, चमेल सिंह, बलबीर फौजी, व प्रमोद शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed