{"_id":"685ee7ed9972a27c4f0a2356","slug":"former-mla-inspected-ghaggar-river-kaithal-news-c-18-1-knl1004-679470-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूर्व विधायक ने घग्गर नदी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूर्व विधायक ने घग्गर नदी का किया निरीक्षण
Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। शुक्रवार को पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने घग्गर नदी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि बरसात से पहले सभी काम समय पर पूरे करें। निरीक्षण में कई स्थानों पर काम की धीमी रफ्तार देखकर नाराजगी जताई। बाजीगर ने बताया कि सिहाली गांव में 85 लाख रुपये से रिंग बांध बनाया जा रहा है, जबकि सरोला साइफन की सफाई पर 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
पिछले साल टूटे बांध की मरम्मत पर 1.10 करोड़ रुपये की स्टोन पिचिंग पूरी हो चुकी है। गांव चक्कू लदाना में पारा नदी पर 4.50 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल तैयार किया गया है। मैंगड़ा गांव में भूमि कटाव रोकने के लिए 30 लाख रुपये की स्टोन स्टेनिंग हो रही है।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं, जिन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया गया। संवाद