फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former HCS officer demands Ram Dhul as the command of Jat High School Society

पूर्व एचसीएस अधिकारी मांगे राम ढुल को जाट हाई स्कूल सोसायटी की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Former HCS officer demands Ram Dhul as the command of Jat High School Society
कैथल। हरियाणा की जानी-मानी शिक्षण संस्था जाट हाईस्कूल सोसायटी में गांव हरसौला से पूर्व एचसीएस अधिकारी मांगे राम ढुल को प्रशासक नियुक्त किया गया है। संस्था के गत दो जनवरी को निर्धारित चुनाव कुछ सदस्यों द्वारा मतदाता सूची पर उठाए गए सवालों के कारण स्थगित कर दिया गया था। साथ ही पहले फर्म एवं सोसायटी रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा एडहॉक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया था। इसमें कमान संभालने के लिए कई जजपा नेता एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए थे लेकिन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आशीर्वाद से पूर्व एचसीएस अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है। मांगे राम ढुल के पुत्र अनिल ढुल जजपा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान प्रधान इंद्र नौच की अगुवाई में जाट हाईस्कूल सोसायटी की प्रबंधक समिति ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दो जनवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की थी। पहले संस्था में करीब 9800 मतदाता थे। निर्वतमान कार्यकारिणी ने मतदाता सूची को अपडेट करते हुए नए वोट बनवाए थे। अब संस्था के 18 हजार से अधिक मतदाता हैं। नए बनाए गए वोट और नए तरीके से गठित 75 कॉलेजियम को लेकर कई सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय ने आठ दिसंबर को आदेश जारी करते हुए चुनाव पर रोक लगा दी थी। साथ ही निर्देश दिए थे कि जब तक मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां ठीक नहीं हो जाती, तब तक एडहॉक कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन

एडहॉक कमेटी के माध्यम से संस्था की चौधर के लिए कई जजपा नेता दौड़ में थे। कई बार इस संबंध में जजपा नेताओं ने बैठकें भी कीं। जजपा के जिलाध्यक्ष रामफल मलिक खुराना, जाट संस्था के दो बार पूर्व प्रधान रहे बलवान कोटड़ा, राजू ढुल पाई, अवतार चीका, बलराज नौच सहित कई नेताओं के नाम इस दौड़ में शामिल थे। इन नेताओं को उम्मीद थी कि डिप्टी सीएम उन्हें एडहॉक कमेटी का प्रधान नियुक्त करेंगे लेकिन अब विभाग ने एडहॉक कमेटी बनाने के बजाय पूर्व एचसीएस अधिकारी को ही संस्था का प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी नियुक्ति पर पूर्व एसडीएम मांगे राम ढुल ने कहा कि वह इस जिम्मेवारी के लिए उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आभारी हैं और जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है पूरी लगन और निष्ठा से निभाएंगे। संस्था हित में काम किया जाएगा। साथ ही उनके पुत्र जजपा के युवा विंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल ढुल ने डिप्टी सीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed